SOCIAL SCIENCE - 8


प्रश्‍न 1 – स्‍वयं ज्ञान अर्जित करने की प्रक्रिया कहलाती है।
(a) साक्ष्‍य
(b) अन्‍वेषण
(c)  कोतूहल
(d) ये सभी
उत्‍तर – अन्‍वेषण ।

प्रश्‍न 2 – शिक्षक पाठ्य पुस्‍तक की जानकारी के साथ अन्‍य .......... जोड़कर .......... को पुष्‍ट और गहन बना सकेते है।
(a) सामग्री : चिन्‍तन
(b) सूचनाऍ : पुस्‍तक
(c)  सन्‍दर्भ : अनुभव
(d) सूचनाऍ : अपनी विद्वता
उत्‍तर – सन्‍दर्भ : अनुभव ।

प्रश्‍न 3 – सामाजिक विज्ञान के अध्‍यापन में ग्‍लोब  का उपयोग आवश्‍यक है।
(a) दिन रात का प्रत्‍यय समझाने के लिए
(b) पृथ्‍वी का आकार बताने हेतु
(c)  स्‍थल जल का अनुपता बताने हेतु
(d) उपरोक्‍त सभी
उत्‍तर – उपरोक्‍त सभी ।

प्रश्‍न 4 – मानचित्र एवं स्‍केच में मुख्‍य अन्‍तर होता है।
(a) कीमत का
(b) समझ का
(c)  पैमाने का
(d) ये सभी
उत्‍तर – पैमाने का ।

प्रश्‍न 5 – मानचित्र पर किसी स्‍थान को दर्शाना सम्‍बन्धित है।
(a) ज्ञान से
(b) समझ से
(c)  अनुप्रयोग से
(d) कौशल से
उत्‍तर – कौशल से ।

प्रश्‍न 6 – सामाजिक विज्ञान पढ़ने में आने वाली कठिनाइयों में से प्रमुख है।
(a) परिवर्तित होते रहना
(b) बहुत जटिल होना
(c)  अस्तित्‍वहीन होना
(d) स्‍थानिक होना
उत्‍तर – परिवर्तित होते रहना ।

प्रश्‍न 7 – एक शिक्षक को निम्‍न गुणों की अपनाना चाहिए ।
(a) अभिनय
(b) अधिगम
(c)  संवाद कला
(d) विभिन्‍न भूमिका निभाने वाला
उत्‍तर – विभिन्‍न भूमिका निभाने वाला ।

प्रश्‍न 8 – कक्षा में शिक्षण कार्य होना चाहिए।
(a) गहन
(b) एक पक्षीय
(c)  पारस्‍परिक क्रिया द्वारा
(d) सरल
उत्‍तर – पारस्‍परिक क्रिया द्वारा ।

प्रश्‍न 9 – सामाजिक अध्‍ययन के अध्‍यापक को विषय वस्‍तु के साथ साथ ज्ञान होना चाहिए। 
(a) शिक्षा के उद्देश्‍यों का
(b) शिक्षण विधियों का
(c)  शिक्षण तकनीक का
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्‍तर – शिक्षा के उद्दश्‍यों का ।

प्रश्‍न 10 – मानचित्रों को समझने की सर्वव्‍यापी भाषा को समझा जा सकता है।
(a) रूढि चिन्‍हों द्वारा
(b) रेखाचित्रों द्वारा
(c)  वर्णमाला अक्षरों द्वारा
(d) विषय सम्‍बन्‍धी मानचित्रों द्वारा
उत्‍तर – रूढि़ चिन्‍हों द्वारा ।

प्रश्‍न 11 – निम्‍न में से कौन सा शिक्षण सहायक सामग्री महाद्वीपों के आनुपातिक क्षेत्र व आकार को दर्शाने के लिए सबसे अधिक उपयुक्‍त है।
(a) विश्‍व का भौतिक मानचित्र
(b) पृथ्‍वी का पोस्‍टर
(c)  ग्‍लोब
(d) विश्‍व का राजनैतिक मानचित्र
उत्‍तर – ग्‍लोब ।

प्रश्‍न 12 – जीवन की उत्‍पत्ति (विकास) के शिक्षण हेतु अध्‍यापक को अवश्‍य भ्रमण करना चाहिए । 
(a) प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय
(b) पुरातात्विक संग्रहालय
(c)  चिडि़याघर
(d) जीव संरक्षण उद्यान
उत्‍तर – प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय ।

प्रश्‍न 13 – सामाजिक विाज्ञान के किस उप विषय में स्‍त्रोत विधि का प्रयोग किया जाता है।
(a) अर्थशास्‍त्र
(b) इतिहास
(c)  भूगोल
(d) राज‍नीति विज्ञान
उत्‍तर – इतिहास ।

प्रश्‍न 14 – सामाजिक विज्ञानों के शिक्षण में बच्‍चों के संवेग बहुत आसनी से उजागर होते है शब्‍दों से नही बल्कि दृश्‍यों और आवाजो से इसके लिए शिक्षण का कौन सा तरीका सबसे अधिक प्रभावी है। 
(a) परियोजना पद्धति
(b) व्‍याख्‍यान पद्धति
(c)  क्षेत्र भ्रमण और सर्वेक्षण
(d) कक्षीय चर्चाऍ
उत्‍तर – क्षेत्र भ्रमण और सर्वेक्षण ।

प्रश्‍न 15 – करके सीखने का सिद्धान्‍त किस कार्य पर आधारित सिद्धान्‍त है ।
(a) खोज कार्य
(b) प्रयोगशाला कार्य
(c)  परियोजना कार्य
(d) ये सभी
उत्‍तर – परियोजना कार्य ।

प्रश्‍न 16 – परियोजना विधि का जन्‍मदाता किसे माना जाता है।
(a) किलपैट्रिक को
(b) स्किनर को
(c)  जीन पियाजे को
(d) ड्यूवी को
उत्‍तर – किलपैट्रिक को ।

प्रश्‍न 17 – परियोजना एक प्रकार का अन्‍वेषण है जो छात्र द्वारा ............. रूप से किया जाता है।
(a) व्‍यक्तिगत  
(b) सांसारिक
(c)  सामाजिक
(d) पारिवारिक
उत्‍तर – व्‍यक्तिगत ।

प्रश्‍न 18 – जब मूल्‍यांकन का प्रयोजन किसी विशिष्‍ट अधिगम प्रक्रिया में संकल्‍पनाओं को स्‍पष्‍ट करना होता है तो ऐसा मूल्‍यांकन ............... मूल्‍यांकन कहलाता है।
(a) निरन्‍तर
(b) निर्माणात्‍मक
(c)  संज्ञानात्‍मक
(d) विसंज्ञानात्‍मक
उत्‍तर – निर्माणात्‍मक ।

प्रश्‍न 19 – पुस्‍तक सामाजिक व राजनैतिक जीवन भाग 2 अन्‍य पद्धतियों के साथ साथ निम्‍नलिखित में से कौन सी मूल्‍यांकन पद्धति का समर्थन करती है।
(a) खुली पुस्‍तकों द्वारा हल करवाना
(b) निजी साक्षात्‍कार
(c)  सूचना प्रौधोगिकी द्वारा मूल्‍यांकन
(d) लिखित परीक्षाऍ
उत्‍तर – खुली पुस्‍तकों द्वारा हल करवाना ।

प्रश्‍न 20 – निम्‍न में से क्‍या सामाजिक अध्‍ययन शिक्षण में प्राथमिक स्‍त्रोत नही है।
(a) सिन्‍धु सभ्‍यता से जुडी कालीबंगन में पाई गई मोहरें
(b) शिक्षक द्वारा आपकों पढ़ाई जा रही पुस्‍तक
(c)  हमारे रीति रिवाज
(d) प्राचीन ग्रन्‍थ

उत्‍तर – शिक्षक द्वारा आपको पढ़ाई जा रही पुस्‍तक । 

Comments

Post a Comment